फिल्म में ज्यादा कमाने वाला हीरो कौन हैं?


दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में अक्षय कुमार ने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स की वर्ल्ड हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय 283.5 करोड़ रुपए (4.05 करोड़ डॉलर) सालाना कमाई के साथ 7वें नंबर पर हैं। सलमान ने 269.5 करोड़ रुपए (3.85 करोड़ डॉलर) कमाए और 9वें नंबर पर जगह बनाई। अक्षय पिछले साल सलमान से एक पायदान पीछे थे।

अक्षय कुमार की पिछले साल कमाई 227 करोड़ रुपए थी और वे 10वें नंबर पर थे। अक्षय की रैंकिंग में इस साल तीन पायदान का सुधार हुआ। वहीं, सलमान खान की पिछले साल कमाई 237 करोड़ रुपए थी और वे 9वें नंबर पर ही थे। 2017 में फोर्ब्स की लिस्ट में शाहरुख खान 243 करोड़ रुपए कमाई के साथ 8वें नंबर पर थे, लेकिन इस बार टॉप-10 में जगह नहीं बना पाए। 

अक्षय, सलमान टॉप-100 एंटरटेनर्स में भी शामिल: पिछले महीने फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 एंटरटेनर्स की लिस्ट जारी की। इसमें भी अक्षय कुमार और सलमान खान ने जगह बनाई। अक्षय लिस्ट में 76वें और सलमान 82वें नंबर पर रहे। दोनों ने कुल 535 करोड़ रुपए की कमाई की। इस लिस्ट में अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर पहले नंबर पर रहे। एक साल में उनकी कमाई 1,952 करोड़ रुपए रही। 10वां नंबर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है, उनकी कमाई 740 करोड़ रुपए रही।


दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई वाले अभिनेता

नंबरअभिनेताकमाई (रुपए)
1जॉर्ज क्लूनी1,673 करोड़
2ड्वेन जॉनसन868 करोड़
3रॉबर्ट डाउने जूनियर567 करोड़
4क्रिस हेमस्वोर्थ451.5 करोड़
5जैकी चेन318.5 करोड़
6विल स्मिथ294 करोड़
7अक्षय कुमार283.5 करोड़
8एडम सेंडलर276.5 करोड़
9सलमान खान269.5 करोड़
10क्रिस ईवांस238 करोड़

Comments

Popular posts from this blog

उदित नारायण जी का पहले movie song किया है?

हेमा मालिनी ने किस फिल्म में डबल रोल किया?