किस अभिनेता को 'एंग्री यंग मैन' के नाम से जाना जाता है?
बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
बिग बी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1969 में आई फिल्म सात हिदुस्तानी से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो सकी थी। अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन भी कहा जाता है। जिस दौर में फिल्म के हीरो अक्सर रोमांटिक फिल्में किया करते थे उस समय अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड का ट्रेंड ही बदलकर रख दिया। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको बिग बी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा गया।
जंजीर' ने बिग बी की दुनिया ही बदल दी। सक्सेस के अलावा उनकी जीवनसाथी जया भादुड़ी से भी इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात हुई।प्रकाश मेहरा की इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में शायद पहली बार एंटी-हीरो जैसे कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस किया। इसी फिल्म ने उन्हें 'एंग्री यंग मैन' की इमेज भी दी।
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवार' अमिताभ के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनके अलावा शशि कपूर भी थे, लेकिन लोगों को बिग बी का एंग्री यंग मैन का किरदार काफी पसंद आया था। फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द थी। फिल्म में शशि पुलिस अफसर के किरदार में थे। वहीं, अमिताभ बच्चन एक अपराधी के रोल दिखे थे।
फिल्म 'त्रिशूल' में अमिताभ की ओर से निभाया गया विजय का किरदार आज भी लोग याद करते हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार उनके पिता के रोल में दिखे थे जिनसे उनका बेटा (अमिताभ) बदला लेना चाहता है क्योंकि पैसों के लिए पैसे और कामयाबी के लिए उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था।
फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में भी अमिताभ एक गुस्सैल नौजवान की भूमिका में नजर आए थे। साल 1978 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके एंग्री यंग मैन के किरदार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। वहीं, इसकी कहानी को कादर खान ने लिखा था।
साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में महानायक के साथ बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार नजर आए थे। यह पहला मौका था जब फिल्म इंडस्ट्री के ये दो बड़े कलाकार एक साथ पर्दे पर दिखे थे। फिल्म में अमिताभ दिलीप कुमार के बेटे के रोल में थे। अमिताभ का रोल एक क्रिमिनल का था, जबकि उनके दिलीप कुमार एक पुलिस अफसर की भूमिका में थे।
Comments
Post a Comment